फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: रूस की जगह युवक को कंबोडिया भेजकर 8.30 लाख रुपये हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। रूस की जगह युवक को कंबोडिया भेजकर 8.30 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई। पुलिस ने सौरभ, मोहित, सत्यजीत व बृजेश नायर पर धोखाधड़ी की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। शिवपुरी कॉलोनी निवासी गीता रानी ने बताया कि बेटे मनीष को यूरोप के लातविया भेजने के लिए आरोपियों से फाइल लगवाई थी। यह फाइल सौरभ, मोहित, सत्यजीत, बृजेश नायर आदि के जरिये लगवाई थी।
विज्ञापन

आरोपियों ने पुत्र को काम लगवाने के नाम पर यूरोप भेजना था लेकिन नहीं भेजा। बाद में रुस से यूरोप भेजने के लिए पैसे लिए। सात जून को आरोपियों ने बेटे को पांच दिन दिल्ली में रखकर नेपाल के रास्ते काठमांडू में कम्बोडिया भेज दिया। पुत्र पर दबाव बनाया की अपने घर पर बोलना की रुस पहुंच गए है। वहां जाने के बाद बेटे से पासपोर्ट भी छीन लिए। बाद में फोन कर किसी न किसी बहाने से पैसे लेते रहे। अभी तक वह 7.10 हजार रुपये की नकदी व 1 लाख 20 हजार 780 रुपये ऑनलाइन दे चुके हैं। दो महीने रखने के बाद भी रुस की थाईलैंड भेजने के नाम पर 30 हजार रुपये मांगे तो हमने बेटे को वापस बुला लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें