फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: पेट दर्द का बहाना बनाकर घर से निकली युवती लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
नारायणगढ़। दूधली गांव से दोपहर के समय परिवार के साथ खाना खा रही एक युवती पेट दर्द का बहाना बनाकर घर से निकली और फिर लापता हो गई। काफी तलाशने के बाद भी जब उसका सुराग नहीं लगा तो गुमशुदगी और बहला-फुसलाकर ले जाने की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई।
विज्ञापन

उसका साथ ले जाया गया छोटा फोन भी स्विच ऑफ आ रहा था। इसके बाद जब परिजनों ने घर पर छूटे उसके मुख्य मोबाइल की जांच की, तो उनके होश उड़ गए। मोबाइल की व्हाट्सएप चैटिंग से पता चला कि युवती कुछ दिनों से एक अज्ञात युवक के लगातार संपर्क में थी और उससे बातचीत कर रही थी। परिजनों का आरोप है कि उनकी बेटी को उसी युवक ने साजिश के तहत बुलाया है और वह उसी के साथ कहीं चली गई है।

जांच अधिकारी एएसआई नरेश कुमार का कहना है कि घटनास्थल का दौरा कर आसपास के इलाकों में छानबीन शुरू कर दी है। संदिग्ध युवक के मोबाइल नंबर और कॉलग्रेल के आधार पर दोनों की तलाश की जा रही है। जल्द ही युवती को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें