फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: ''चलो दिल्ली मार्च'' प्रदर्शन में लिया हिस्सा

विज्ञापन
दिल्ली में प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता। प्रवक्ता - फोटो : Samvad
विज्ञापन
अंबाला। जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने ''चलो दिल्ली मार्च'' प्रदर्शन में हिस्सा लिया। यह मार्च बाराखंबा रोड और सुप्रीम कोर्ट के पास आयोजित किया गया। कांग्रेस नेताओं ने लोकतंत्र, निष्पक्ष चुनाव और मताधिकार की रक्षा के लिए आवाज उठाई। यह विरोध प्रदर्शन राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर हुआ। इसका मुख्य उद्देश्य चुनावी पारदर्शिता की मांग करना था। प्रदर्शन के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की गई। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण पर रोक लगाने की भी मांग उठी। बैलेट पेपर व्यवस्था बहाल करने की भी प्रमुख मांगें उठाई गईं। जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह ढिल्लों ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया में जनता का विश्वास सर्वोपरि है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। इनमें पार्षद हरमिंदर हीरा, संजीव राणा और हिमांशु पुंज शामिल थे। बहादुर सिंह शैंटी और अंकित अत्री भी प्रदर्शन में उपस्थित थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें