फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: फ्लाईओवर से 30 फीट नीचे गिरी युवती, गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। बलदेव नगर फ्लाईओवर पर मंगलवार रात 8:15 बजे अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक के पीछे बैठी फरीदाबाद निवासी हिमांगी
उछलकर फ्लाईओवर से करीब 30 फीट नीचे जा गिरी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है।
पुलिस को दिए बयान में जींद के सिंगपुरा कॉलोनी निवासी डॉ. राम प्रकाश ने बताया कि वह एमएम अस्पताल सदौपुर में इंटर्नशिप कर रहे हैं। मंगलवार रात करीब 8:15 बजे वह फरीदाबाद निवासी हिमांगी के साथ जग्गी सिटी सेंटर जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक बलदेव नगर फ्लाईओवर पर काली माता मंदिर के पास पहुंची तो पीछे से आए एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन समेत भाग गया। राहगीरों ने पुलिस को सूचित किया। डॉ. राम प्रकाश को सिर और रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें एमएम अस्पताल के न्यूरो आईसीयू में भर्ती कराया गया है। वहीं, फ्लाईओवर से नीचे गिरने के कारण हिमांगी को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने शुरू की जांच : बलदेव नगर थाना पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि वाहन की पहचान की जा सके। हिमांगी के शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें