फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: भाई से विवाद का कारण पूछने गए युवक पर चाकू से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। बब्याल में भाई के साथ हुई कहासुनी का कारण पूछना सुमित शर्मा को महंगा पड़ गया। हमलावर ने उस पर ही चाकू से हमला कर दिया। एक के बाद एक कर माथे, बाजू पर तीन से चार वार किए। शोर मचने के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। महेश नगर थाना पुलिस ने सुमित शर्मा की तहरीर पर आरोपी विक्रम पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

घायल सुमित शर्मा ने बताया कि 21 अप्रैल को उसके छोटे भाई विशाल की गांव के ही विक्रम के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। अगले दिन 22 अप्रैल की रात करीब 8 बजे वह महाराणा प्रताप धर्मशाला के पास विक्रम से यह पूछने गया कि उसने उसके भाई के साथ गाली-गलौज क्यूं की थी। आरोप है कि बात सुनते ही विक्रम ने अपनी जेब से चाकू निकालकर माथे पर वार किया। बचाव के लिए अपना दाहिना हाथ आगे किया तो दूसरा चाकू कलाई पर लगा। हमलावर ने बाजू पर चाकू से दो-तीन वार किए। शोर मचाने पर उसका दोस्त नितिश मौके पर पहुंचा तो विक्रम हथियार समेत वहां से भाग निकला। भागते समय आरोपी ने धमकाया कि आज तो बच गया, दोबारा मिला तो जान से मार दूंगा। महेश नगर थाना प्रभारी जितेंद्र का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें