फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: हाईवे पर सड़क हादसे में युवक की गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। नेशनल हाईवे-44 पर शाहपुर पुल के पास एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने युवक को कुचल दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र के शाहबाद निवासी सुखदेव सिंह ने पुलिस को बताया कि उनका छोटा बेटा विक्रम पाल जो कि ट्रक ड्राइवर का काम करता था, सोमवार शाम को किसी काम से अंबाला कैंट आया था। मंगलवार सुबह जब वह शाहपुर पुल के पास एल-1 के सामने पहुंचा, तो एक लापरवाह वाहन चालक ने उसे टक्कर मार दी।
विज्ञापन

राहगीर उसे सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से सूचना मिलने पर पुलिस ने मोर्चरी में शव की शिनाख्त कराई। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें