फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: कीटनाशक निगलने से युवक की गई जान, परिजनों ने लगाया जाम

Tue, 02 Dec 2025 02:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। नारायणगढ़ के अहमदपुर गांव निवासी कर्मवीर (29) की रविवार रात 8 बजे जहरीला पदार्थ सल्फास गटकने से मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने कर्मवीर की मंगेतर सहित उसके परिवार पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया।
पुलिस ने सोमवार को डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंपा तो परिजन भड़क उठे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग के के लिए दोपहर 4 बजकर 30 मिनट बजे नारायणगढ़ के मुख्य चौक पर शव वाली एंबुलेंस रोककर जाम लगा दिया।
विज्ञापन

इसके बाद प्रदर्शन की सूचना पर पहुंचे नारायणगढ़ थाना प्रभारी इंस्पेक्टर ललित कुमार ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया तो परिजनों ने जाम खोल दिया। वहीं युवक के भाई निर्मल की तहरीर पर नारायणगढ़ थाना पुलिस ने मंगेतर पायल, उसके पिता नरेश पाल, भाई हिमांशु, पायल की बुआ, शिवम पर प्राथमिकी दर्ज कर ली। यह कार्रवाई बीएनएस में आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा 108 के तहत की गई।
मृतक के भाई निर्मल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 30 नवंबर की रात 7 बजकर 15 बजे भाई कर्मवीर का भांजे गुलशन पर फोन आया था कि उसकी हालत खराब है। वह मारकंडा नदी पुल के पास बैठा हुआ है, उसे आकर ले जाओ। परिवार के सदस्य लेने के लिए पहुंचे तो कर्मवीर की तबीयत नाजुक थी। परिजन उसे नारायणगढ़ के अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया था।
विज्ञापन

निर्मल ने बताया कि छोटे भाई कर्मवीर (29) का रिश्ता बड़ा गांव निवासी पायल के साथ मार्च 2023 को हुआ था। दोनों की शादी 12 नवंबर को होना तय हुई थी। शादी के कार्ड तक तैयार हो चुके थे व अन्य सामान भी खरीदने के साथ-साथ सभी तैयारियां हो गई थी। कुछ समय बाद ही पायल ने भाई से नए-नए कपड़ों, फोन के रिचार्ज, घूमने फिरने के लिए पैसे लेने शुरू कर दिए। पैसे देने से मना करने पर रिश्ता तोड़ने व पूरे परिवार की बदनामी करवाने की धमकी देती थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें