फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: 20 फीट गहरी जगह में तीन दिनों तक फंसे कुत्ते के बच्चे को दीवार तोड़ निकाला बाहर

Tue, 02 Dec 2025 02:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
छावनी के फुटबाल चौक के पास फंसे कुत्ते के बच्चे को दीवार में गड्ढा कर निकालते हुए दल सदस्य। दल
विज्ञापन
अंबाला। फुटबॉल चौक के पास दो इमारतों की दीवारों के बीच 20 फीट गहरी जगह में फंसे कुत्ते के बच्चे को दीवार तोड़कर वंदे मातरम दल टीम ने रेस्क्यू किया। यह कुत्ते का बच्चा तीन दिनों से फंसा हुआ था। यह रेस्क्यू आधी रात में किया गया।
विज्ञापन

वंदे मातरम दल के संस्थापक सदस्य भरत सिंह ने बताया कि स्थानीय दुकानदारों को कई दिनों से कुत्ते के रोने की हल्की आवाज सुनाई दे रही थीं, लेकिन उन्हें अंदाजा नहीं था कि दीवारों के बीच एक बेजुबान जानवर फंसा हुआ है। रात में सूचना मिलते ही उनकी रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि कुत्ता करीब 20 फीट नीचे पिन की तरह फंसा हुआ है, जहां हाथ डालना या किसी उपकरण को नीचे भेजना लगभग असंभव था। स्थिति की गंभीरता के चलते निर्णय लिया गया कि यदि रेस्क्यू सुबह तक टाला गया तो जानवर की जान को खतरा बढ़ सकता है। ऐसे में पास की इमारत के मालिक ने मानवीय कदम उठाते हुए बिना हिचक दीवार का कुछ हिस्सा तोड़ने की अनुमति दी। टीम ने तुरंत हथौड़े व कटर की मदद से कई घंटे के प्रयास के बाद रास्ता बनाकर कुत्ते को निकाला।
विज्ञापन

छावनी के फुटबाल चौक के पास फंसे कुत्ते के बच्चे को दीवार में गड्ढा कर निकालते हुए दल सदस्य। दल

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें