अंबाला सिटी। मानव चौक के समीप स्थित रतनगढ़ क्षेत्र में एक 40 वर्षीय व्यक्ति ने पंखे से लटककर जीवन समाप्त कर ली। मृतक की पहचान मोहित के रूप में हुई है।
घटना का खुलासा तब हुआ जब उसकी पत्नी निशा ने उसे कमरे में पंखे से लटका हुआ देखा, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस जांच अधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में घटनास्थल से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। जानकारी के अनुसार, मोहित कपड़ा मार्केट की एक दुकान पर रुपयों के लेनदेन को लेकर पिछले कुछ समय से काफी मानसिक तनाव में था। इसी आर्थिक परेशानी के चलते उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। संवाद