फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: महिला से प्लाट दिलाने के नाम पर 55 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
अब आरोपी दे रहे जान से मारने की धमकी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। वाटिका सिटी सेंटर की अमरजीत कौर से प्लॉट दिलाने के नाम पर 55 लाख की ठगी की गई। पुलिस ने इस संबंध में तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपियों में संदीप कुमार, सुखविंद्र सिंह वालिया और परमजीत सिंह शामिल हैं। शिकायतकर्ता अमरजीत कौर ने तहरीर में बताया कि उनके दिवंगत पति गुरप्रीत सिंह की आरोपियों से जान-पहचान थी। आरोपियों ने मौजा सौंडा में एक प्लॉट दिखाने के बाद उसका सौदा 61.50 लाख रुपये में तय किया था। इसके बदले में गुरप्रीत सिंह ने जून 2023 से दिसंबर 2023 के बीच चेक और नकद के माध्यम से 55 लाख आरोपियों को दे दिए।
अमरजीत कौर के अनुसार, जब आरोपी बार-बार रजिस्ट्री टालने लगे तो तब पति ने अपने स्तर पर प्लॉट के कागजातों की जांच करवाई। जांच में पता चला कि जिस प्लॉट का सौदा आरोपियों ने गुरप्रीत सिंह के साथ किया था, उसका मालिकाना हक संदीप कुमार के पास था ही नहीं। संदीप ने खुद वह प्लॉट किसी अन्य व्यक्ति से 63 लाख में खरीदने का इकरार किया था लेकिन उसे 61.50 लाख में आगे बेचने का नाटक कर ठगी को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदमे में गई पति की जान
महिला का आरोप है कि इस धोखाधड़ी के कारण उनके पति काफी मानसिक तनाव में रहने लगे थे। इसके चलते अगस्त 2025 में उनकी मृत्यु हो गई। पति की मौत के बाद जब अमरजीत कौर और उनके बेटे मन्नत ने अपने पैसे वापस मांगे, तो आरोपियों ने पैसे देने से साफ मना कर दिया। आरोप है कि संदीप और उसके साथियों ने महिला को धमकी दी कि यदि दोबारा पैसे मांगे तो वे बदमाशों से घर पर गोलियां चलवा देंगे और पूरे परिवार को खत्म कर देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें