अंबाला सिटी। ब्रेन ट्यूमर से ग्रस्त महिला व उनकी मां से मोटे मुनाफे का लालच देकर आठ लाख 43 हजार की धोखाधड़ी हो गई। बलदेव नगर थाना पुलिस ने सोनाली, रमेश कुमार, उषा देवी, पायल, सुषमा पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
पुलिस ने आईपीसी की धारा 420 धोखाधड़ी के तहत यह कार्रवाई की। सिटी की शांति कॉलोनी निवासी चंदा रानी ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने खतरनाक बीमारी पर इलाज के लिए बहुत ज्यादा रकम खर्चा के लिए इंतजाम करवाने हेतु व माता का विदेशी कंपनियों में रकम लगवाकर 3 प्रतिशत से 7 प्रतिशत तक ब्याज दिलवाने के नाम पर 8 लाख 43 हजार रुपये हड़प लिए। बताया कि लगाई गई रकम तो दोगुना से तीन गुणा करने का लालच देकर झांसे में लिया था। ब्याज की रकम वापस न करके मारपीट करने व धमकियां देने के आरोप लगाए। संवाद