अहिंसा जैन धर्मशाला में जैन फेलोशिप क्लब सोसाइटी द्वारा आयोजित सामुहिक विवाह समारोह में शामिल ह
अंबाला। अहिंसा जैन धर्मशाला में जैन फेलोशिप क्लब सोसाइटी की ओर से 11 कन्याओं का सामूहिक विवाह समारोह करवाया गया। इस दौरान ऊर्जा एवं परिवहन मंत्री अनिल विज ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर जोड़ों को आशीर्वाद दिया। इस दौरान मंत्री अनिल विज ने प्रत्येक नवविवाहित जोड़े को 11 हजार रुपये की अनुदान राशि देने की घोषणा भी की। संस्था के महामंत्री अभय जैन ने बताया कि सभी 11 जोड़ों ने सात पंडितों की उपस्थिति में पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार विवाह संस्कार पूरे किए। क्लब ने प्रत्येक नवविवाहित जोड़ों को दैनिक उपयोग की चीजें भेंटस्वरूप दी।