अंबाला। जैसे-जैसे गर्मी बढ़ रही है पेयजल की समस्या भी विकराल होती जा रही है। अंबाला में पिछले कुछ दिनों से दिन का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से अधिक है। बढ़ते तापमान के कारण अंबाला की कॉलोनियों में पानी की किल्लत शुरू हो गई है।
छावनी के बीडी फ्लोर मिल स्थित सत्संग विहार में पानी की किल्लत के चलते मंगलवार को स्थानीय लोगों ने खाली बर्तन लेकर रोष प्रकट करते हुए विभाग से पानी देने की मांग की। लोगों ने बताया कि वह 700 रुपये से लेकर 800 रुपये खर्च कर पानी का टैंकर मंगा रहे हैं। कई लोग तो 300 मीटर की दूरी पर लगे हैंडपंप से पानी भरकर लाते हैं।
काॅलोनी के लोगों का कहना है कि भीषण गर्मी में 14 दिन से काॅलोनी में पानी नहीं आ रहा है। जनस्वास्थ्य विभाग कभी कभी पानी का एक टैंकर भेज कर खानापूर्ति कर रहा है। जबकि कॉलोनी में रोजाना पांच से छह पानी के टैंकर की जरूरत है।
फोटो: 12
तीन दिन से नहीं आया पानी
याशमीन ने बताया कि उनकी गली में तीन दिन से पानी नहीं आ रहा है। इसलिए उन्होंने सद्दाम और संतोष के साथ मिलकर 800 रुपये में पानी का टैंकर मंगवाया है, और अब वह तीनों मोटर लगाकर पानी को ऊपर टंकी में चढ़ा रहे हैं। उनका कहना है कि पहले यह पानी का टैंकर पांच सौ रुपये में आता था, लेकिन अब इस टैंकर के आठ सौ रुपये देने पड़ रहे हैँ।
फोटो: 13
दूर लगे हैंडपंप से ला रहे पानी
संतोष कुमार का कहना है कि टांगरी नंदी के बांध पर करीब 300 मीटर की दूरी पर पानी का हैंडपंप लगा हुआ है वह दो दिन से हैंडपंप से खारा पानी भरकर ला रहे हैं और बड़ी मुश्किल से अपने घर का गुजारा कर रहे हैं।
फोटो: 14
14 दिन में दो बार ही आया गली में पानी
सत्संग विहार निवासी प्रेमचंद ने बताया कि वह शुगर के मरीज हैं। 14 दिन हो गए हैं उनकी गली में पानी नहीं आ रहा है। इन 14 दिनों में दो बार टयूबवेल से पानी आया था। इसके बाद से वह परेशानी झेल रहे हैं।
फोटो: 15
टैंकर आने के बाद झगड़ते हैं लोग
भारत भूषण का कहना है कि जब भी विभाग की ओर से पानी का टैंकर आता है तो कर्मचारी टैंकर को किसी के भी घर के आगे खड़ा करके चला जाता है इसके बाद पानी भरने के लिए कॉलोनी के लोगों के बीच आप में लडाई झगड़ा होता है, जबकि कर्मचारी को अपने सामने ही पानी भराना चाहिए।
फोटो: 16
टैंकर खाली नहीं किया तो देने होंगे दोगुने रुपये
राजकुमारी ने बताया कि उन्होंने सुबह 11 बजे पानी का टैंकर मंगवाया था। टैंकर वाले ने कहा कि दोपहर तीन बजे तक टैंकर को खाली कर दें अगर यह पानी का टैंकर रात तक खड़ा रहा तो उसके दोगुना किराया लगेगा।
वर्जन....
पालम विहार में एक जगह फाइनल की कर दी है, जल्द ही उस जगह पर टयूबवेल लगाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। इससे तीन कालोनी सत्संग विहार, कीर्ति नगर और पालम विहार को पर्याप्त मात्रा में पानी मिलेगा। वहीं सत्संग विहार में सुबह पानी का एक टैंकर भेजा गया है।
जगदीप सिंह विर्क, जेई , जनस्वास्थ्य विभाग, अंबाला छावनी।
छावनी के बीडी फ्लोर मिल स्थित सत्संग विहार कालोनी में सात सौ रुपये खर्च कर मंगवाया पानी का टैं- फोटो : samvad
छावनी के बीडी फ्लोर मिल स्थित सत्संग विहार कालोनी में सात सौ रुपये खर्च कर मंगवाया पानी का टैं- फोटो : samvad
छावनी के बीडी फ्लोर मिल स्थित सत्संग विहार कालोनी में सात सौ रुपये खर्च कर मंगवाया पानी का टैं- फोटो : samvad
छावनी के बीडी फ्लोर मिल स्थित सत्संग विहार कालोनी में सात सौ रुपये खर्च कर मंगवाया पानी का टैं- फोटो : samvad
छावनी के बीडी फ्लोर मिल स्थित सत्संग विहार कालोनी में सात सौ रुपये खर्च कर मंगवाया पानी का टैं- फोटो : samvad