फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: गहने और नकदी ठगने वाला एक शातिर गिरफ्तार

Fri, 13 Feb 2026 02:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। पुलिस ने लोगों को विश्वास में लेकर गहने और नकदी ठगने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान प्रदीप उर्फ सोनू, निवासी बवाना (दिल्ली) हाल निवासी प्रीत नगर कॉलोनी, जंडली के रूप में हुई है। चार दिन के पुलिस रिमांड के दौरान पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी से ठगा गया सामान बरामद कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में बड़ागढ़ निवासी राजपाल ने बताया कि आरोपी प्रदीप ने उसे अपने झांसे में लिया और विश्वास जीत लिया। इसके बाद आरोपी ने एक अक्टूबर 2025 से 15 जनवरी 2026 के बीच धोखाधड़ी करते हुए उससे सोने-चांदी के जेवरात, भारी नकदी और अन्य कीमती सामान ठग लिया। जब पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ, तो उसने 6 फरवरी 2026 को थाना शहजादपुर में प्राथमिकी दर्ज करवाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें