फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: पांच किसानों के ट्यूबवेलों से सामान चोरी, प्राथमिकी दर्ज

Fri, 13 Feb 2026 02:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
बराड़ा। थम्बड़ गांव और आसपास के खेतों में सक्रिय चोरों ने एक ही रात में पांच किसानों के ट्यूबवेलों को निशाना बनाते हुए वहां से स्टार्टर, ग्रीफ और कीमती तारें चोरी कर लीं। वारदात के बाद से इलाके के किसानों में भारी रोष है। किसान जसवंत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 6 और 7 फरवरी की रात को चोरों ने उनके ट्यूबवेल के स्टार्टर और तार काट लिए। जसवंत सिंह के अलावा चोरों ने साथ लगते खेतों के मालिक जगशेर, शैलेन्द्र, राकेश और हरीश के ट्यूबवेलों से भी सामान चोरी किया। पीड़ित किसानों ने काफी समय तक अपने स्तर पर अज्ञात चोरों की तलाश की, लेकिन सुराग न मिलने पर पुलिस को शिकायत दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें