फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: नप का अनूठा प्रयास, खाद बनाकर करेंगे पार्काें में इस्तेमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। गोबर से खाद बनाने की पहल नगर परिषद अंबाला सदर द्वारा की गई। इसके लिए रामबाग रोड पर रोटरी क्लब के नजदीक प्लांट बनाया गया है। यहां ग्वालमंडी में बिखरे गोबर को लाया जाता है और इसे सुखाकर खाद के रूप में परिवर्तित किया जाता है।
विज्ञापन

जिला नगर आयुक्त सचिन गुप्ता के निर्देश पर यह कार्रवाई आरंभ की गई है ताकि अंबाला छावनी को गंदगी मुक्त किया जा सके। स्वच्छ भारत मिशन की समन्वयक रितु ने बताया कि रोजाना ग्वालमंडी से यहां गोबर लाया जाता है। इस गोबर को खाद में परिवर्तित करने के लिए प्लांट के अंदर अलग-अलग स्थान बनाया गया है। इसमें गोबर को सुखाने के बाद डाला जाता है जोकि कुछ दिन बाद खाद में परिवर्तित हो जाती है। इसके बाद इस खाद को नगर परिषद के अधीन पार्काें में इस्तेमाल किया जाता है।
इस सुविधा से सड़कों पर पड़े गोबर का निस्तारण भी हो जाता है। इसके अलावा स्वच्छ भारत मिशन के तहत अन्य कई योजनाओं को लेकर भी रुपरेखा तैयार की जा रही है। इसका उद्देश्य कचरा प्रबंधन में सुधार करना, प्रदूषण को कम करना और क्षेत्र में पर्यावरणीय स्थिरता को बढ़ावा देना है। जिला नगर आयुक्त ने इन परियोजनाओं की समीक्षा की और टीम के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने नगर परिषद अंबाला सदर को यह लक्ष्य दिया कि इस बार स्वच्छता रैंकिंग में शीर्ष 10 में स्थान प्राप्त करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें