शहजादपुर (अंबाला)। मघरपुरा गांव के निकट नेशनल हाईवे पर एक तेजरफ्तार कैंटर ने सूरजमुखी की फसल से लोड ट्रैक्टर-ट्राली को टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया व पूरी फसल हाईवे पर फैल गई।
ट्रैक्टर चालक साहिल सैनी व कैंटर सवार एक व्यक्ति घायल हो गए। शहजादपुर थाना पुलिस ने घायल ट्रैक्टर चालक साहिल सैनी की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
शिकायतकर्ता कड़ासन गांव निवासी साहिल सैनी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 1 जून को वह अपना ट्रैक्टर-ट्राली लेकर मंडी जा रहा था। इस दौरान मघरपुर गांव स्थित नेशनल हाईवे पर एक तेज रफ्तार कैटर ने उसकी ट्राली को टक्कर मार दी। राहगीरों की मदद से उसे अस्पताल में दाखिल करवाया गया। संवाद