फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगम कर्मी के घर टूटे ताले, हजारों का सामान चोरी

Wed, 17 Feb 2016 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
जगाधरी गेट के निकट मंगलवार को चोर दिन-दहाड़े नगर निगम कर्मचारी के क्वार्टर के ताले तोड़कर हजारों का सामान ले उड़े। परिजनों को चोरी का पता वापस क्वार्टर में लौटने पर लगा, जिसके बाद तुरंत इलाका पुलिस को चोरी की सूचना दी और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

पुलिस की दी शिकायत में नगर निगम कर्मचारी फूल कुमार ने बताया कि वह नगर निगम में क्लर्क के पद पर तैनात है। मंगलवार को वह अपनी पत्नी के साथ घरेलू कार्य के चलते बाजार गया हुआ था। जैसे ही वह काम समाप्त कर अपने क्वार्टर लौटा तो मेन दरवाजे पर लगे ताले टूटे देख होश उड़ गए। उसके बाद जब अंदर दाखिल हुए तो सामान चारों ओर बिखरा हुआ था। अलमारी के ताले भी टूटे होने के कारण उसमें रखा हजारों का कीमती सामान व नकदी अपनी जगह पर नहीं था। हैरत की बात यह है कि चोरों द्वारा क्वार्टर में घुसकर पहले तो सामान उठाया और उसके बाद चाय बनाकर कर भी पी । पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें