फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्धनग्न नाच रही थी युवतियां, नोट उड़ा रहे थे नशे में धुत रईसजादे

Wed, 17 Feb 2016 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला कैंट के शंघाई रेस्तरां में पुलिस की छापामारी के बाद रेस्तरां के भीतर का जो नजारा था, उसे देखकर एक बार तो पुलिस भी हैरान थी। वहां रईसजादों की नशे की हालत में धुत लड़कियों के साथ पूरी मस्ती चल रही थी, लेकिन पुलिस रेड पड़ते ही वहां हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

युवक व युवतियां मौके से फरार होने लगे, लेकिन पुलिस ने पूरे रेस्तरां की इस कदर घेराबंदी की हुई थी कि एक भी युवक और युवती वहां से भाग नहीं पाई। पुलिस ने सभी को काबू कर लिया और उन्हें गाड़ियों में बिठाकर थाने ले गई।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पार्टी पूरी तरह से फिल्मी अंदाज में चल रही थी। एसएचओ अंबाला कैंट अजीत सिंह ने बताया कि मौके का नजारा बहुत ही हैरान करने वाला था। उनके अनुसार वहां लड़कियां शार्ट्स और शार्ट टॉप्स पहनकर नाच रही थी और वहीं लड़के पुराने जमाने में मुजरे की तरह जमीन पर गद्दे बिछाकर उन पर नोट लुटा रहे थे। एसएचओ अजीत सिंह ने बताया कि लड़कों के सामने शराब के पैग बने हुए पड़े थे और एक हुक्का भी वहीं पड़ा हुआ था।
विज्ञापन

एसएचओ ने बताया कि युवक शराब का सेवन कर रहे थे और उनके सामने अर्धनग्न लड़कियां नाच रही थी। उनके अनुसार सभी का मेडिकल करवा दिया गया है, जिसमें उनके रक्त के नमूने लिए गए हैं, जिन्हे जांच के लिए भेजा गया है। दूसरी ओर, मौके पर शराब के पैग भी सफेद खुशबुदार फूलों के बीच सजे मेज पर पड़े हुए थे। नजारा पूरी तरह से मस्ती भरा था, लेकिन पुलिस की रेड में रईसजादे की इस मस्ती का मजा किरकिरा कर दिया।
युवक दे रहा था शादी की खुशी में पार्टी
पुलिस ने जब रेड की तो वहां मौजूद युवक व युवतियां एक दम सकते में पड़ गए। क्योंकि उन्हे अंदाजा भी नहीं था कि आधी रात को रेस्तरां में यूं रेड पड़ जाएगी। पुलिस ने बताया कि दरअसल, इस पार्टी को एक युवक ने अपनी होने वाली शादी की खुशी में अपने दोस्तों को दी थी। पुलिस के अनुसार ये कोई फैमिली पार्टी नहीं थी। इस पार्टी में दोस्तों की मस्ती के लिए चंडीगढ़ व खरड़ से छह युवतियों को रेस्तरां में बुलवाया गया था, जो कम कपड़े पहनकर युवकों के मनोरंजन के लिए डांस कर रही थी। उधर, अंबाला पुलिस ने बताया कि काबू किए गए अधिकतर रईसजादे लड़के अंबाला के ही बड़े कारोबारियों के हैं।
---
पुलिस ने जब रेस्तरां में रेड की तो युवतियां शार्ट्स और टॉप में थी। जबकि वहां शराब का भी पूरा सेवन चल रहा था, जबकि रेस्तरां मालिक ने भी इस तरह की पार्टी के लिए न केवल उन्हें अनुमति दी थी, बल्कि युवकों के लिए शराब परोसने का भी इंतजाम किया गया था। लिहाजा रेस्तरां मालिक समेत युवक व युवतियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, अभी रेस्तरां मालिक फरार है।
-हितेश यादव, एसीपी, मुख्यालय, अंबाला-
--------
पुलिस अफसर क्यों छिपा रहे मस्तीजादों के नाम?
-छापेमारी के बाद अंबाला पुलिस की कार्यप्रणाली पर बड़ा सवाल
 कैंट पुलिस एसएचओ को रेस्तरां में बड़ी रेव पार्टी की गुप्त सूचना मिली थी, उसके बाद पुलिस ने रेस्तरां में रेड भी की। उसके बाद पुलिस ने अंबाला कैंट थाने में ले जाकर उनके खिलाफ केस भी दर्ज किया। लेकिन बाद में पुलिस ने काबू किए गए तमाम मस्तीजादों के नाम औपचारिक रूप से सार्वजनिक करने से साफ मना कर दिया।
पुलिस अफसरों ने साफ कहा कि अभी नामों को सार्वजनिक नहीं किया जाएगा, क्योंकि पुलिस अभी इस मामले में जांच कर रही है। लेकिन दूसरी ओर, पुलिस की आरोपियों के नामों को औपचारिक रूप से सार्वजनिक न करने की घोषणा ने इस मामले में पुलिस की ही कार्यप्रणाली पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।
समाज सेवी एमएल शर्मा बताते हैं कि जब पुलिस ने खुद इस मामले में  रेड कर मस्ती कर रहे रईसजादों को काबू कर केस दर्ज कर लिया है, तो पुलिस अफसर आरोपियों के नामों का खुलासा क्यों नहीं कर रहे हैं? समाज सेवी के अनुसार ये बात पुलिस की कार्यप्रणाली पर कई सवाल खड़े कर रही है।
समाज सेवी बीएल सिंगला का कहना है कि पुलिस की रेड काबिलेतारीफ है, क्योंकि अंबाला में ऐसे कल्चर का फन बढ़ावा देने से पहले ही कुचल देना चाहिए। दूसरा, ऐसी पार्टी आयोजित करने वालों और मस्ती करने वालों के नाम भी सार्वजनिक जरूर होने चाहिए।
---
डीसीपी बोले, अभी नहीं करेंगे नामों का खुलासा
इस बारे में डीसीपी अर्बन जश्नदीप रंधावा ने साफ कहा कि इस मामले की अभी जांच चल रही है। आरोपियों के ब्लड सैंपल लेकर उन्हें जांच के लिए भेजा गया है। इसलिए जब तक जांच चल रही है, पुलिस आरोपियों के नामों का खुलासा नहीं करेगी, भले ही केस दर्ज हो गया हो।
 कमिश्नर बोले, डीसीपी से रिपोर्ट आने पर कुछ कहेंगे
पुलिस कमिश्नर ओपी सिंह ने इस मामले में कहा कि अभी ये केस डीसीपी अर्बन जश्नदीप देख रहे हैं, उनके पास तो अभी इस मामले की औपचारिक रिपोर्ट भी नहीं आई है। डीसीपी जब उनके पास रिपोर्ट भेजेंगे, तो ही उन्हें भी आरोपियों के नाम मालूम चलेंगे।
एसएचओ बोले, अभी नहीं बता सकते नाम
कैंट थाना एसएचओ अजीत सिंह ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज हो गया है, लेकिन अभी इस मामले में आरोपियों के नाम सार्वजनिक नहीं किए जा सकते। इस मामले में आला अफसरों से ही बात की जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें