अंबाला। छावनी बस अड्डा व रेलवे स्टेशन के मध्य पैदल यात्रियों के आवागमन के लिए जीटी रोड (एनएच 44) के नीचे आधुनिक सब-वे या अंडरपास निर्माण की एनओसी (अनापत्ति प्रमाण पत्र) उत्तर रेलवे व राज्य परिवहन ने जारी कर दी है।
हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने मंगलवार को दोनों विभागों से एनओसी जारी होने के बाद मंगलवार को नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया, अंबाला के परियोजना निदेशक को सब-वे निर्माण प्रक्रिया तेजी से शुरू करने के दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सब-वे निर्माण कार्य जल्द प्रारंभ होना चाहिए ताकि जल्द से जल्द जनता को इसका लाभ मिल सके।