संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत अंबाला-पानीपत लाइन पर कोहंड गांव के पास सोमवार दोपहर करीब एक बजे ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई।
जीआरपी थाना प्रभारी चंदन सिंह ने बताया कि जीआरपी टीम को ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत की सूचना मिली थी। टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और जिला नागरिक अस्पताल में पहुंचवाया। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। मृतक की उम्र 40 साल के करीब है। आशंका है कि रेलवे लाइन पार करते हुए अचानक ट्रेन आने से युवक चपेट में आ गया।