फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: साबरमती एक्सप्रेस के आगे कूद छात्र ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। ट्रेन की चपेट में आने से 11वीं कक्षा में पढ़ने वाले नाबालिग की मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात को हुआ था। सूचना मिलते ही जीआरपी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। मृतक के पास से मिले स्कूल के आई कार्ड से उसकी पहचान करनाल के आनंद नगर कॉलोनी निवासी के तौर पर हुई है।मामले की सूचना मिलते ही परिजन भी बुधवार सुबह अंबाला कैंट जीआरपी थाने में पहुंच गए। शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन

जीआरपी ने जब ट्रेन नंबर 19412 साबरमती एक्सप्रेस के चालक से इस हादसे के संबंध में पूछताछ की तो जानकारी मिली कि नाबालिग युवक ट्रेन के आगे खुद आया था न कि उसे किसी ने धक्का दिया था और न ही वो पहले रेलवे ट्रैक पर लेटा हुआ था। इससे अब यह मामला सुसाइड के तरीके से देखा जा रहा है और जीआरपी ने भी इसे लेकर अपनी जांच तेज कर दी है। हालांकि अभी परिवार सदमे में है और जीआरपी परिजनों की शिकायत का इंतजार कर रही है।
ट्यूशन के निकला था छात्र
नाबालिग करनाल के एक स्कूल में 11वीं कक्षा का छात्र है। वो रोजाना की तरह मंगलवार को भी पढ़ने के लिए घर से निकला। स्कूल से आने के बाद वो दोपहर 2.30 बजे ट्यूशन का बोलकर चला गया था लेकिन देर शाम तक जब वो वापिस नहीं आया तो परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने अपने स्तर पर पूछताछ की लेकिन जानकारी नहीं मिली। वहीं जीआरपी की तरफ से जब सूचना मृतक के पास मिले आईकार्ड के तहत स्कूल में दी गई तो परिजनों को हादसे की जानकारी मिली और वो अंबाला जीआरपी थाने में पहुंचे।
विज्ञापन

एक्टिवा पर देखा
जीआरपी थाने में मौजूद मृतक छात्र के परिजनों ने बताया कि उसे अंतिम बार एक्टिवा पर एक युवक के साथ देखा गया था जोकि घर की तरफ नहीं बल्कि दूसरे रास्ते की तरफ जा रहे थे। वहीं उन्हाेंने यह भी शक जताया है कि उनके बेटे को कोई बहला-फुसलाकर मोहड़ी स्टेशन तक लाया है क्योंकि करनाल से मोहड़ी स्टेशन की दूरी लगभग 60 किमी है। ऐसे में कई अनसुलझे सवालों से जीआरपी पर्दा उठा सकती है कि यह सुसाइड किसी के दबाव में आकर किया गया या फिर किसी अन्य कारण से।
शव की सूचना मंगलवार रात को मिली थी। बुधवार को पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। अभी उनकी तरफ से इस संबंध में कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। अगर शिकायत आएगी तो उसके आधार पर ही आगामी जांच की जाएगी।
विज्ञापन

जय सिंह, जांच अधिकारी, जीआरपी अंबाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें