फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: नवरात्र में कटरा के लिए 14 अतिरिक्त फेरे लगाएगी स्पेशल ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। त्योहारों और नवरात्र के पावन अवसर पर माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं और यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर रेलवे ने नई दिल्ली और श्री माता वैष्णो देवी कटरा के बीच चलने वाली फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 04081/04082 की अवधि में विस्तार करने का फैसला लिया है।
रेलवे की ओर से इस ट्रेन के 14 अतिरिक्त फेरे चलाए जाएंगे। इससे त्योहारी सीजन में माता वैष्णो देवी जाने वाले भक्तों को कन्फर्म टिकट मिलने में काफी सहूलियत मिल सकेगी। रेलवे के इस फैसले से दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और आसपास के राज्यों से जाने वाले श्रद्धालुओं को सीधी और आरामदायक यात्रा का विकल्प मिलेगा। उत्तर रेलवे प्रवक्ता हिमांशु शेखर उपाध्याय का कहना है कि यात्रियों की सुविधा के लिए आईआरसीटीसी के जरिये टिकट बुकिंग की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। यात्रियों से अनुरोध है कि वे समय से अपनी सीटों का आरक्षण करवा लें, ताकि अंतिम समय की भागदौड़ से बचा जा सके।
विज्ञापन

-
12 से 26 अक्तूबर के बीच अतिरिक्त फेरे
उत्तर रेलवे मुख्यालय की ओर से जारी निर्देश के अनुसार, ट्रेन नंबर 04081 नई दिल्ली से कटरा, 12 अक्तूबर से 25 अक्तूबर के दौरान कुल 14 अतिरिक्त फेरे लगाएगी। इसी प्रकार ट्रेन 04081 कटरा से नई दिल्ली वापसी दिशा में 13 से 26 अक्तूबर तक चलेगी।
विज्ञापन


21 आधुनिक एलएचबी कोच लगेंगे
यात्रियों के सुरक्षित और आरामदायक सफर के लिए इस स्पेशल ट्रेन को आधुनिक एलएचबी कोच से तैयार किया गया है। ट्रेन में कुल 21 डिब्बे शामिल होंगे। इसमें एसी 3-टियर के 10 कोच, स्लीपर क्लास के 5 कोच, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 4 कोच, पावर कार/ब्रेक वैन 2 कोच होंगे। ट्रेन की समय-सारणी, ठहराव और प्राथमिक रखरखाव की व्यवस्था पूर्ववत रखी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें