फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: सिटी काउंटर पर लगेगा शेड, यात्रियों को मिलेगी छांव

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। छावनी बस स्टैंड पर अंबाला सिटी की बसों के लिए बनाए गए अस्थाई सिटी काउंटर पर जल्द ही शेड का निर्माण करवाया जाएगा। इस काउंटर पर शेड बनाने के लिए करीब 39 हजार रुपये का खर्चा किया जाएगा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार अभी तक सिटी की बस के लिए कैंट में यात्री खुले में खड़े होते हैं। बारिश व धूप में उन्हें पेड़ या भवन की ओर दौड़ना पड़ता है। इस परेशानी को लोग लंबे समय से झेल रहे हैं। ऐसे में अब रोडवेज यहां पर एक शेड बनाने जा रही है। इस शेड से यात्रियों को होने वाली परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। छावनी बस अड्डे पर 18 काउंटर हैं। इन सभी काउंटर से पंजाब, दिल्ली, चंडीगढ, हिमाचल, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और हरियाणा समेत अन्य जिलों के लिए बसों का संचालन होता है। लेकिन इनमें अंबाला सिटी की बसों के लिए काउंटर नहीं नही है।
विज्ञापन




वर्जन
छावनी बस स्टैंड पर सिटी काउंटर के यात्रियाें के लिए जल्द ही शेड का निर्माण करवाया जाएगा। जिससे यात्रियों को सुविधा मिलेगी।
विपुल नांदल, यातायात प्रबंधक, अंबाला डिपो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें