फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: रिटायर्ड पुलिसकर्मी को हनी ट्रैप में फंसाकर 27.50 लाख हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। अशोक नगर निवासी एक रिटायर्ड एएसआई को हनीट्रैप में फंसाकर दंपती ने करीब 27.50 लाख रुपये की नकदी व प्लॉट हड़प लिया। आरोपियों ने पीड़ित की आपत्तिजनक वीडियो बनाकर डराया-धमकाया व 35 लाख रुपये का प्लाट भी अपने नाम करवा लिया। तहरीर देने के बाद डीएसपी की खुद मामले की जांच कर प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश दिए। महेश नगर थाना पुलिस ने शाहाबाद निवासी हरजीत कौर व उसके पति विक्रम सिंह पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। यह कार्रवाई जबरन वसूली धारा 384 व धमकी देना 506 व साजिश करना 120-बी के तहत की।
विज्ञापन

अशोक नगर निवासी दीपक राठी ने पुलिस अधीक्षक को दी तहरीर में आरोप लगाया था कि उनके पिता भीम सिंह राठी साल 2012 में पुलिस विभाग से एएसआई पदक से सेवानिवृत्त हुए थे। साल 2018 में उनकी मुलाकात ईजीडे शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में शाहाबाद निवासी हरजीत कौर से हुई। आरोप है कि हरजीत कौर और उसके पति विक्रम सिंह ने सुनियोजित तरीके से पिता को अपने जाल में फंसाया व उन्हें अपने घर बुलाना शुरू कर दिया। पूरी प्लानिंग के तहत पिता की आपत्तिजनक वीडियो बना ली। बाद में उसे वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगे। दीपक राठी ने कहा कि शातिर आरोपियों ने अपने बेटे को अमेरिका भेजने के नाम पर पिता भीम सिंह से 17.50 लाख रुपये ऐंठ लिए। पिता ने यह रकम अपने घर पर बैंक लोन लेकर चुकाई। इतना ही नहीं आरोपियों ने शाहाबाद में एक 35 लाख रुपये का प्लॉट भी खरीदवाया गया, जिसमें पिता से 10 लाख रुपये आरटीजीएस व बाकी रकम नकद ली गई, लेकिन रजिस्ट्री में जबरन हरजीत कौर का नाम लिखवा लिया गया। हमारे घर के पारिवारिक सदस्यों की गैरमौजूदगी में हरजीत कौर ब्लैकमेल करके घर से जेवरात भी उठाकर ले गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें