फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: अमृतसर से सहरसा के बीच आज से चलेगी आरक्षित स्पेशल ट्रेन

विज्ञापन
उत्तर रेलवे अंबाला मंडल का कैंट रेलवे स्टेशन। रेलवे
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। त्योहारी सीजन के दौरान यात्रियों की भीड़ को कम करने के लिए उत्तर रेलवे ने अमृतसर और सहरसा के बीच आरक्षित त्योहार स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि यह ट्रेन दोनों दिशाओं में एक-एक ट्रिप का संचालन करेगी।
विज्ञापन

उनके अनुसार, ट्रेन नंबर 04672 अमृतसर से शुक्रवार को और 04671 सहरसा से 22 नवंबर को चलेगी। अमृतसर से ट्रेन रात 8:10 बजे रवाना होकर, जालंधर सिटी, ढंडारी कलां, अंबाला कैंट, यमुनानगर-जगाधरी, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, आलम नगर, रायबरेली, मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़, वाराणसी, गाजीपुर सिटी, बलिया, छपरा, सोनपुर, हाजीपुर, शाहपुर पटोरी, बरौनी, बेगूसराय, खगड़िया, मानसी होते हुए दूसरे दिन सुबह 5:30 बजे सहरसा पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन सहरसा से सुबह 10 बजे रवाना होकर अगले दिन शाम लगभग 6 बजे अमृतसर पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें