फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: चौदस पर माता बाला सुंदरी मंदिर में लगी भक्तों की कतार

विज्ञापन
मुलाना के माता बाला सुंदरी मंदिर में दर्शन हेतु लगी श्रद्धालुओं की भीड़। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुलाना। चौदस पर मंगलवार को माता बाला सुंदरी मंदिर में श्रद्धालुओं की कतारें लगीं। श्रद्धालु सुबह से मंदिर में माता बाला सुंदरी की दिव्य पिंडी के दर्शन के लिए लाइनों में लग रहे। ग्रामीणों व मंदिर कमेटी द्वारा जगह-जगह लंगर व मीठे पानी का भंडारा आयोजित किया गया। वहीं, सोमवार की रात को माता मंदिर प्रांगण में मंदिर कमेटी की ओर से जागरण का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इसमें बतौर मुख्यातिथि पुलिस अधीक्षक अंबाला अजीत सिंह शेखावत व भाजपा जिलाध्यक्ष मनदीप राणा मौजूद रहे। मंदिर के पुजारी ने मंत्रोच्चारण के साथ मुख्यातिथि से दीप प्रज्ज्वलित कराया। प्रसिद्ध भजन गायक पवन डागर ने महामाई के भजनों से श्रद्धालुओं को झूमने पर विवश किया और बेहतरीन प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें