फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: कमजोर परीक्षा परिणाम देने वाले स्कूलों के लिए बनेगी योजना

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। जिले में राजकीय स्कूलों का दसवीं और बारहवीं परीक्षा परिणाम में ज्यादातर स्कूलों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। अब विभाग उन स्कूलों के लिए योजना तैयार कर रहा है, जिनका परिणाम अपेक्षाकृत कम रहा।
विज्ञापन

ऐसे स्कूलों की कमियों को सुधारने के लिए अवलोकन किया जा रहा है। इन स्कूल मुखिया की बैठक भी जल्द विभागीय अधिकारी ले सकते हैं। वहीं, इस बार दसवीं कक्षा में 39 और बारहवीं कक्षा में 22 राजकीय स्कूल का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। इन स्कूलों मुखिया की भी जिला शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार ने सराहना की। विभाग ने इस शैक्षणिक सत्र के लिए दसवीं में 95 प्रतिशत और बारहवीं में 90 प्रतिशत से ऊपर परिणाम लाने का लक्ष्य रखा है।
दसवीं में 100 प्रतिशत परिणाम देने वाले स्कूल
अंबाला खंड वन : राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल पुलिस लाइन, राजकीय स्कूल उगाड़ा-बाड़ा, राजकीय उच्च विद्यालय उदयपुर, राजकीय कन्या स्कूल बलदेव नगर, राजकीय स्कूल बलाना, राजकीय कन्या स्कूल मॉडल टाउन, राजकीय स्कूल शाहपुर, राजकीय उच्च विद्यालय खैरा, राजकीय स्कूल सौंटा।
विज्ञापन

अंबाला खंड टू : राजकीय स्कूल घेल कलां, राजकीय उच्च विद्यालय करधान, राजकीय उच्च विद्यालय सलारहेड़ी, राजकीय उच्च विद्यालय सब्जी मंडी।
बराड़ा खंड : राजकीय उच्च विद्यालय कसेरला खुर्द, राजकीय स्कूल अधोया, राजकीय उच्च विद्यालय सीवन माजरा, शेरपुर सुलखनी, बिंजलपुर, सोहाता, राजकीय स्कूल तंदवाल, राजकीय स्कूल धनाना, सरदहेड़ी, धीन।
नारायणगढ़ खंड : राजकीय स्कूल बड़ागांव, भूरेवाला, भरेड़ीकलां, बधौली, राजकीय उच्च विद्यालय हमीदपुर।
साहा खंड : राजकीय उच्च विद्यालय खानपुर, चुडियाला, ठाकुरपुर, धुराला, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में पसियाला, तलहेड़ी गुजरां, महमूदपुर, गोकुलगढ़।
शहजादपुर : राजकीय उच्च विद्यालय बनोंदी, गणेशपुर।
बारहवीं में 100 प्रतिशत परिणाम वाले स्कूल
अंबाला खंड वन : राजकीय स्कूल सौंटा, राजकीय कन्या स्कूल बलदेव नगर, ईस्माइलपुर, कलेरां, बलाना, नग्गल, शाहपुर, बकनौर। बराड़ा खंड : राजकीय स्कूल जफरपुर, धनौरा, सरदहेड़ी, थंबड़, धीन, अलीपुर, मनका-मनकी।
नारायणगढ़ खंड : राजकीय स्कूल कुराली, नगला राजपूतान।
साहा खंड : राजकीय स्कूल संभालखा, तलहेड़ी गुजरां, कालपी।
अंबाला खंड टू : राजकीय स्कूल करधान, शहजादपुर खंड : राजकीय स्कूल फतेहगढ़।
दसवीं कक्षा में 60 प्रतिशत से कम परिणाम वाले स्कूल
बराड़ा खंड में राजकीय कन्या उच्च स्कूल मुलाना 45.00 प्रतिशत, राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल बराड़ा 45.90 प्रतिशत, अंबाला खंड टू में राजकीय उच्च विद्यालय मानकपुर 50.00 प्रतिशत, साहा खंड में राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल समलेहड़ी 55.17 प्रतिशत, अंबाला खंड वन में स्वर्गीय श्री छज्जू राम स्वतंत्रता सेनानी राजकीय उच्च विद्यालय दानीपुर 57.14 प्रतिशत, बराड़ा खंड में राजकीय उच्च विद्यालय डुलियानी 58.33 प्रतिशत परिणाम रहा।
बारहवीं में 60 प्रतिशत से नीचे परिणाम लाने वाले स्कूल
नारायणगढ़ खंड में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल डेरा का 51.28 प्रतिशत और राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल बराड़ा का 55.30 प्रतिशत परिणाम रहा।

वर्जन : ज्यादातर राजकीय स्कूलों ने परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। जिन स्कूलों का परिणाम अपेक्षाकृत कम रहा है, उनके लिए योजना तैयार की जा रही है। इस बार पीएमश्री और माॅडल संस्कृति स्कूलों पर भी जोर दिया जाएगा।
विज्ञापन

सुरेश कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी, अंबाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें