जगाधरी हाइवे स्थित खुड्डा के निकट गुरुवार को एक तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई। हादसा इतना दर्दनाक था कि बोलेरो गाड़ी टक्कर के बाद अनियंत्रित होकर हाइवे से नीचे गड्ढे में जा गिरी और गाड़ी में सवार एक की मौत हो गई, जबकि दो महिलाओं समेत चार गंभीर रूप से घायल हो गए। उधर, राहगीरों ने तुरंत घायलों को एंबुलेंस की सहायता से कैंट सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से डाक्टरों की टीम ने एक महिला समेत ड्राइवर को चंडीगढ़ अस्पताल रेफर कर दिया। इलाका पुलिस ने सूचना पाकर मौके का मुआयना किया और मामले की जांच शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।
पुलिस जांच अधिकारी एसआई सुरिंद्र ने बताया कि गुरुवार को यमुनानगर से बोलेरो में सवार परिवार राजस्थान के गंगानगर में इलाज के जा रहा था। जैसे ही वह खुड्डा के पास पहुंचे तो अचानक तेजरफ्तार ट्रक से बचाव करते समय गाड़ी सड़क पर ईंटों से लदी ट्राली से टकरा गई। जिसके बाद गाड़ी कई मीटर दूर नीचे गड्ढे में जा गिरी और परिवार के सभी सदस्य घायल हो गए। परिजनों की अनुसार मृतक अमनदीप अपनी कैंसर से पीड़ित मां का इलाज करवाने के लिए राजस्थान जा रहा था। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान जगाधरी निवासी अमनदीप के रूप में हुई है। जबकि हादसे में मृतक की मां दलबीर, अन्य रिश्तेदार विद्या देवी, अरूण व ड्राइवर रजत गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमें से दलबीर कौर व ड्राइव रजत को रेफर कर दिया।