फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: चंडीगढ़-लखनऊ सुपरफास्ट में सफर करने वाले यात्री ने टीटीई पर लगाए मारपीट के आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। ट्रेन नंबर 12232 चंडीगढ़-लखनऊ सुपरफास्ट में सफर कर रहे यात्री के साथ दुर्व्यवहार हो गया। यात्री ने ट्रेन में तैनात टीटीई पर मारपीट और यौन हिंसा की धमकी देने के आरोप जड़ दिए। मामला 21 सितंबर का है। ट्रेन के सहारनपुर पहुंचने पर मामले की शिकायत पीड़ित यात्री द्वारा दी गई, वहीं इस मामले की शिकायत अब अंबाला मंडल रेल प्रबंधक के पास पहुंच चुकी है। मामले के जांच की जिम्मेदारी वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक एनके झा को सौंपी गई है। उन्होंने टीम का गठन करके मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। इस दौरान पीड़ित यात्री और टीटीई सहित कोच में सफर करने वाले यात्रियों के बयान दर्ज किए जाएंगे।
विज्ञापन



यह था मामला
सहारनपुर के लक्खी गेट, कोतवाली मंडी निवासी ने शिकायत में बताया कि 21 सितंबर को वो ट्रेन के एस-2 कोच में सवार हुआ था। उसकी सीट नंबर 71 आरक्षित थी, लेकिन इस पर कोई और व्यक्ति बैठा हुआ था। जब उसे उठने के लिए कहा तो वो बहस करने लगा। कुछ देर बाद जब ट्रेन में तैनात टीटीई मौके पर पहुंचा तो उसने दूसरे यात्री को उठाने के बजाय, उससे ही दुर्व्यवहार शुरू कर दिया और तैश में आकर थप्पड़ मार दिया। इस दौरान उसने यौन हिंसा करते हुए गाली-गलौज भी किया।


मामला संज्ञान में आया है। इसकी जांच की जा रही है, जो भी दोषी पाया जाएगा,उसके खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।
एनके झा, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक,अंबाला मंडल।


इस मामले का अंबाला स्टेशन से कोई संबंध नहीं है और न ही इसकी शिकायत थाने में दी गई थी। यह सहारनपुर स्टेशन का मामला है और वहां की जीआरपी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरीश कुमार, प्रभारी, जीआरपी थाना, अंबाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें