फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: दिनभर गर्मी ने किया परेशान, 6 व 7 को हो सकती है बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। सुबह से शाम तक गर्मी होने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। बुधवार को अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार 6 व 7 अक्तूबर को बारिश होने के आसार हैं। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि अरब सागर में एक कम दबाव का क्षेत्र बनने से हवा में बदलाव की संभावना से हरियाणा में मौसम आमतौर पर 3 अक्तूबर तक परिवर्तनशील रहने व बीच-बीच में आंशिक बादल रहने के आसार हैं। इस दौरान हवा में बदलाव और उत्तर पश्चिमी हवा चलने से दिन व रात्रि तापमान में हल्की गिरावट होने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें