अंबाला-दिल्ली हाईवे स्थित दुखेड़ी मोड़ के पास सर्विंस लेन पर कार से उठती आग की लपटें: सोशल मी
अंबाला। अंबाला-दिल्ली नेशनल हाईवे पर दुखेड़ी मोड़ के पास वीरवार शाम 7 बजे एक चलती हुई आई-20 कार में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने इतना विकराल रूप धारण कर लिया कि पूरी कार धू-धू कर जल उठी।
गनीमत यह रही कि कार के बोनट से धुआं निकलता देख अंबाला कैंट निवासी श्याम सिंह कार मालिक व उनकी पत्नी समय रहते बाहर आ गए। पहले तो वह आग पर काबू पाने का प्रयास करते रहे, लेकिन चंद ही मिनटों में आग की लपटें निकलने लगी। इस हादसे के बाद नेशनल हाईवे पर करीब 5 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। जाम के कारण दमकल विभाग की गाड़ी को भी गलत दिशा से कड़ी मशक्कत के बाद आना पड़ा।
करनाल से लौट रहे थे अंबाला : अंबाला कैंट निवासी श्याम सिंह ने बताया कि वह पत्नी के साथ किसी काम के सिलसिले में करनाल गए थे। शाम को जब वह वापस करनाल से अंबाला कैंट आ रहे थे तो उनकी आई-20 कार के आगे पत्थर आने के बाद बोनट के नीचे से पाइप फट गया था। दुखेड़ी मोड के नजदीक पहुंचे तो अचानक कार के बोनट से तेजी से धुआं निकलने लगा। खतरे को भांपते हुए तुरंत नीचे उतरकर सुरक्षित स्थान पर खड़े हो गए थे। उधर, हाईवे स्थित फ्लाईओवर पर काम चलने के कारण लिंक रोड से ही सारा हाईवे का यातायात चल रहा था। इस कारण वाहनों की लंबी कतारें लग गई थी। हालांकि आग बुझने के बाद यातायात को सुचारू किया गया।
अंबाला-दिल्ली हाईवे स्थित दुखेड़ी मोड़ के पास सर्विंस लेन पर कार से उठती आग की लपटें: सोशल मी
अंबाला-दिल्ली हाईवे स्थित दुखेड़ी मोड़ के पास सर्विंस लेन पर कार से उठती आग की लपटें: सोशल मी