फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala: अस्पताल में महिला के कान से शख्स ने उतारी कान की बाली, मौके पर मौजूद लोगों ने कर दी धुनाई, देखें Video

Sat, 31 May 2025 04:24 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला

सार

अस्पताल में एक महिला मरीज के कान से बाली उतारने के मामले में मौके पर मौजूद लोगों ने व्यक्ति की जमकर धुनाई कर दी। आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। 
विज्ञापन
लोगों ने छिनतई के मामले में आरोपी की कर दी धुनाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुलाना के एक बड़े निजी अस्पताल में एक शख्स ने उपचाराधीन महिला मरीज के कान से सोने की बाली निकाल ली। भनक लगते ही महिला मरीज ने व्यक्ति को मौके पर पकड़ लिया। इस मामले की वीडियो भी सामने आई है जिसमें दिखाई दे रहा है कि महिला रोते हुए पकड़े गए व्यक्ति से अपनी बाली मांग रही है। टाल-मटोल करने के बाद जब व्यक्ति ने अपनी जेब से बाली निकाल कर दी तो महिला ने उसकी धुनाई कर दी। 

विज्ञापन


विज्ञापन


शख्स को किया पुलिस के हवाले 

वहीं, मौके पर मौजूद अन्य मरीजों के साथ आए लोगों ने आरोपी शख्स की जमकर धुनाई की। मौके पर मौजूद अस्पताल सिक्योरिटी ने व्यक्ति को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। मुलाना के ढलौर गांव निवासी कुसुम देवी एक निजी अस्पताल में उपचाराधीन थी। गुरुवार रात को एक शख्स ने ना जाने कैसे उसके कान की सोने की बाली निकाल ली थी। मुलाना थाना पुलिस इंस्पेक्टर महेंद्र का कहना है कि उनके पास अभी तक लिखित में कोई शिकायत नहीं आई है। शिकायत मिलने के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें