फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: भतीजा बनकर महिला से ठगे एक लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। सुभरी गांव में महिला से साइबर ठग ने कुरेशिया में बैठा दूर का भतीजा बनकर 99 हजार 999 रुपये की राशि हड़प ली। झांसे में लेने के लिए शातिर ने पहले तो महिला को खाते में 10 लाख रुपये डालने की बात कहते हुए फर्जी रसीद तक भेज दी। विश्वास में लेकर ठग ने 99 हजार 999 रुपये की राशि अपने खाते में डलवा ली।
विज्ञापन

साइबर थाना पुलिस ने सुभरी गांव निवासी चंचल की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसके दो बच्चे हैं। 13 फरवरी को विदेशी नंबर से कॉल आई थी। सामने वाले ने खुद को रिश्तेदार बताया तो उसे लगा की कुरेशिया में रहने वाला दूर का भतीजा विक्की बोल रहा है। तभी शातिर ने कहा कि वह भतीजा बोल रहा है और वो बात करने लगा।
साइबर ठग ने भेजी थी फर्जी रसीद

शिकायतकर्ता चंचल ने बताया कि आरोपी ने बेटे से भी फोन पर बात की। कहा कि वह 10 लाख रुपये भेज रहा है वो एक-दो दिन में खाते में आ जाएंगे। फोन कटने के बाद इंडिया के नंबर से आए फोन पर बात करने वाले कहा कि वह बैंक से बोला है। खाते में आपके 10 लाख रुपये की राशि आई है जो कुछ ही दिन में मिल जाएगी। आरोपी ने झांसे में लेने के लिए खाते में डले पैसे की एक फर्जी रसीद भी दे दी। मौका देखते ही शातिर आरोपी ने जरूरी काम बोलकर एक लाख रुपये खाते में डलवाने के लिए बोला। बेटी के खाते से 99 हजार 999 रुपये डालने के बाद पता चला कि यह साइबर ठगो की कॉल थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें