फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: मोबाइल नंबर बदल खाते से निकाले 30 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। डिजिटल पहचान की चोरी व आधार कार्ड में सेंधमारी कर बैंक लोन हड़पने का एक मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने अंबाला कैंट के अजीत नगर निवासी दवा निर्माता कार्तिक शर्मा के आधार कार्ड का बायोमीट्रिक विवरण और लिंक मोबाइल नंबर उसकी जानकारी के बिना बदल दिया।
विज्ञापन

इसके बाद जालसाजों ने पीड़ित के नाम पर दो अलग-अलग बैंकों में फर्जी ऑनलाइन खाते खोलकर 30 हजार का ऋण पास करवा लिया। जब लोन की राशि खाते से गायब मिली तो इस ठगी का खुलासा हुआ। साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात पर धोखाधड़ी धारा 318(4), विश्वासघात 316(2), पहचान छिपाकर जालसाजी 319(2), फर्जी दस्तावेज तैयार करना 338, 340(2) और 336(3) की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली।
अंबाला कैंट के अजीत नगर निवासी दवा निर्माता कार्तिक शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कुछ समय पहले जब उन्होंने अपने आधार कार्ड से जुड़ी कुछ ऑनलाइन सेवाओं का उपयोग करने का प्रयास किया तो वह अपने खाते में लॉगिन नहीं कर पाए। जांच करने पर ठगी का खुलासा हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें