फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: कबाड़ गोदाम राख तो एक स्कूल में सिलिंडर में लगी आग

Tue, 10 Mar 2026 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। आग की दो अलग-अलग घटनाओं से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। नारायणगढ़ रोड स्थित एक कबाड़ के गोदाम में रविवार रात लगी भीषण आग से सारा सामान जलकर राख हो गया, वहीं सोमवार सुबह सिंघावाला के सरकारी स्कूल में सिलिंडर में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि दोनों घटनाओं में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन

नारायणगढ़ रोड पर गोदाम जलकर हुआ खाक
रविवार रात करीब 10 बजे नारायणगढ़ रोड पर स्थित एक कबाड़ के गोदाम से अचानक आग की लपटें उठने लगीं। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक गोदाम में रखा सारा कबाड़ जलकर राख हो चुका था।

स्कूल में सिलिंडर ने पकड़ी आग
सोमवार सुबह करीब 8:30 बजे सिंघावाला स्थित सरकारी स्कूल से आग लगने की सूचना मिली। स्कूल में रखे एक सिलेंडर में अचानक आग लग गई। सुबह का समय होने के कारण स्कूल में बच्चों की मौजूदगी को लेकर अफरा-तफरी मच गई। स्कूल कर्मचारियों ने आग बुझाने के लिए काफी मशक्कत की, लेकिन सफलता नहीं मिली, इसके बाद तुरंत दमकल विभाग को सूचित किया गया। दमकलकर्मियों ने समय रहते मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, जिससे एक बड़ा हादसा बच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें