संवाद न्यूज एजेंसी,
नारायणगढ़। उपमंडल स्तर पर आयोजित समाधान शिविर में जनसमस्याओं का अंबार लगा रहा। एसडीएम शिवजीत भारती ने एक-एक कर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। संबंधित विभागों के अधिकारियों को इनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए। शिविर में आए लोगों ने अपनी पीड़ा साझा की। गांव लौटों की सुरेंद्र कौर ने प्लाट के आगे झुके सफेदे के पेड़ कटवाने की मांग की। वार्ड-3 के राकेश मित्तल ने यूएलबी पोर्टल पर प्रॉपर्टी आईडी ठीक करवाने का आग्रह किया। डेरा के जसविंद्र कुमार और वार्ड-5 की कविता ने बीपीएल कार्ड व आय संबंधी समस्या रखी। गौरव अग्रवाल ने बिजली के खंभे शिफ्ट करने, तो बड़ी बस्सी के ग्रामीणों ने कुरडिय़ों का कब्जा दिलवाने की मांग उठाई। इस दौरान नायब तहसीलदार सुनील कुमार, अमित वर्मा और सीएम विंडो के एमिनेंट पर्सन जसवींद्र सिंह बख्तुआ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।