फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: पूर्व-सैनिकों के लिए 17 मार्च को लगेगा जॉब फेयर

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। पूर्व-सैनिकों को अब नागरिक जीवन में नई पारी शुरू करने का सुनहरा अवसर मिलने वाला है। डायरेक्टरेट जनरल रिसेटलमेंट (डीजीआर), रक्षा मंत्रालय की ओर से 17 मार्च 2026 को चंडीगढ़ में एक विशेष जॉब फेयर का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य पूर्व-सैनिकों को उनकी योग्यता के अनुसार निजी क्षेत्र में सम्मानजनक रोजगार दिलाना है।
विज्ञापन

यह आयोजन 12 विंग एयर फोर्स स्टेशन स्थित अर्जन सिंह ऑडिटोरियम में सुबह 7 बजे से शुरू होगा। इस जॉब फेयर में सुरक्षा, आईटी, प्रशासन, लॉजिस्टिक्स, हेल्थकेयर और इंजीनियरिंग जैसे प्रमुख क्षेत्रों की नामचीन कंपनियां हिस्सा ले रही हैं। डीजीआर के अनुसार, पूर्व-सैनिकों के अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और तकनीकी कौशल की कॉर्पोरेट जगत में भारी मांग है।



ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य

पूर्व-सैनिक और नियोक्ता जॉब फेयर में हिस्सा लेने के लिए आधिकारिक पोर्टल पर पंजीकरण कर सकते हैं। यह एआई-संचालित प्लेटफॉर्म है, जहां नियोक्ता पूर्व-सैनिकों के रिज्यूमे देख सकते हैं। इंटरव्यू की प्रक्रिया आगे बढ़ा सकते हैं। पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी तरह नि:शुल्क है। अधिक जानकारी के लिए डीजीआर की वेबसाइट www.dgrindia.gov.in पर भी विजिट किया जा सकता है। गौरतलब है कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के तहत डीजीआर देश में 18 जॉब फेयर आयोजित कर रहा है। जिनमें से 16 का आयोजन सफलतापूर्वक किया जा चुका है। यह पहल पूर्व-सैनिकों को सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें