अंबाला सिटी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में केंद्रीय कारागार में जेल लोक अदालत लगी। सीजेएम एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रवीण ने मामलों को सुना। इस विशेष लोक अदालत में कुल 8 मुकदमें सुनवाई के लिए रखे गए। जिनमें से 4 मुकदमों का निपटारा किया गया। लोक अदालत के दौरान नियमानुसार निर्धारित शर्तों को पूरा करने पर 3 कैदियों को रिहा किया गया। सीजेएम प्रवीण ने बताया कि जिला एवं सत्र न्यायाधीश के मार्गदर्शन में प्रत्येक माह के पहले व तीसरे बुधवार को जेल लोक अदालत का आयोजन किया जाता है। उन्होंने आमजन को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि वे अपने वैवाहिक, पारिवारिक, आपराधिक, बैंक रिकवरी व अन्य विवादों को एडीसी सेंटर में स्थित स्थायी लोक अदालत में सुलझा सकते हैं। उन्होंने बताया कि आपसी समझौते से न केवल भाईचारा बढ़ता है।