फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: हरे-भरे पेड़ की जड़ में लगाई आग, जमीन पर गिरा

विज्ञापन
अंबाला छावनी में जीएमएन कॉलेज के समक्ष लगे पेड़ की हालत। संवाद
विज्ञापन
बोर्ड प्रबंधन ने दिए जांच के निर्देश, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस से मांगी मदद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। छावनी में जीएमएन कॉलेज के समक्ष लगे हरे-भरे पेड़ को आग लगाकर खत्म कर दिया गया। यह आग किसी शरारती तत्व ने पेड़ की जड़ में लगाई। आग से पेड़ की जड़ खोखली हो गई। इससे पेड़ शुक्रवार को गिर गया। अब इस मामले में कैंटोनमेंट बोर्ड ने पुलिस की मदद लेने का फैसला किया है। इस संबंध में एक लिखित पत्र पुलिस अधीक्षक सहित कैंट थाना प्रभारी को भेजा गया है। पेड़ की जड़ में आग लगाने वाले व्यक्ति की जांच करके उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई जाएगी।
कॉलेज के मुख्य गेट के नजदीक लगे पेड़ में कुछ दिन पहले भी किसी ने आग लगाई थी। हालांकि इसकी जानकारी जैसे ही कैंटोनमेंट बोर्ड के अधिकारियों को मिली तो उन्होंने तुरंत मौके पर टीम को भेजकर आग बुझा दी थी। कैंटोनमेंट बोर्ड के पेड़ विशेषज्ञ दीपक ने बताया कि यह पेड़ लगभग 50 से 60 वर्ष पुराना था जोकि आकार में काफी बड़ा और फैला हुआ था। इस पेड़ को एक दिन में काटना नामुमकिन था। इसलिए किसी अज्ञात ने इसकी जड़ों में कोई ऐसा पदार्थ डाला, जिससे यह पड़े जड़ से ही नष्ट हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरे-भरे और वर्षों पुराने इस बड़े पेड़ को नष्ट किया गया है। इस मामले में पुलिस की मदद ली जा रही है ताकि जांच-पड़ताल के बाद आरोपी की धरपकड़ हो सके। आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज करवाई जाएगी।
- राहुल आनंद शर्मा, सीईओ कैंटोनमेंट बोर्ड, अंबाला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें