फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बलिदान दिवस पर सजाया महान नगर कीर्तन, समागम आज

विज्ञापन
शहर में श्री गुरु अर्जुन देव महाराज के शहीदी दिवस को समर्पित महान नगर कीर्तन का स्वागत करते हुए
विज्ञापन
अंबाला सिटी। श्री गुरु अर्जन देव महाराज के बलिदानश् दिवस को समर्पित महान नगर कीर्तन गुरुद्वारा गोबिंदपुरा साहिब से शुरू हुआ। श्री गुरु ग्रंथ साहिब महाराज की छत्रछाया और पंजप्यारों की अगुवाई में सजाए महान नगर कीर्तन में संगत ने माथा टेककर आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

नगर कीर्तन गुरुद्वारा श्री गुरु गोबिंद रोड, कोतवाली बाजार, सर्राफा बाजार, धर्मशाला गेंडा मल चौक, सिविल अस्पताल चौक, नगर परिषद जगाधरी गेट, पटेल रोड, दाल बाजार, अनाजमंडी एवं गुरुद्वारा रोड से होते हुए ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री मंजी साहिब में संपन्न हुआ। बाजारों में नगर कीर्तन का संगत ने फूल बरसाकर स्वागत किया और सेवा भी की।
स्कूल के विद्यार्थियों, स्कूल बैंड ने किया गुरबाणी कीर्तन
नगर कीर्तन में अलग-अलग स्कूल के विद्यार्थियों, स्कूल बैंड, सेवक जत्थे, स्त्री सत्संग सेवा सोसायटी, कीर्तनी जत्थों ने गुरबाणी कीर्तन किया। इससे पूर्व 27 मई से आरंभ हुए श्री गुरु ग्रंथ साहिब महाराज के श्री अखंड पाठ साहिब के भोग पाए गए। जिसके उपरांत संगत में प्रसाद वितरित किया। इस मौके पर अलग-अलग सभा सोसाइटी के पदाधिकारी और संगत मौजूद रही।
विज्ञापन

जांच शिविर 30 को
कार्यकारिणी समिति के पूर्व सदस्य तरविंद्रपाल सिंह ने बताया कि 30 मई को निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया जाएगा। ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री मंजी साहिब में श्री गुरु हरगोबिंद साहिब सेवा सोसाइटी के सहयोग से लगाए जाने वाले इस मेडिकल शिविर में रक्त जांच, एक्सरे और जरूरतमंद मरीजों को दवाइयां भी निशुल्क दी जाएंगी। उन्होंने बताया कि 30 मई गुरुद्वारा श्री मंजी साहिब में सुबह से दोपहर तक और सायं से रात 10 बजे तक गुरुद्वारा बादशाही बाग में कीर्तन समागम करवाया जाएगा।
समागम में गुरप्रीत सिंह शिमला वाले, ज्ञानी जसवंत सिंह बडाना का ढाडी जत्था, कुलवंत सिंह गुरुद्वारा मंजी साहिब, सुखप्रीत सिंह निर्वाण, ज्ञानी सतनाम सिंह मुख्य ग्रंथी गुरुद्वारा मंजी साहिब आदि संगत को गुरुबाणी कीर्तन और गुरु इतिहास से जोडेंगे। इसके अलावा गुरुद्वारा श्री पंजोखरा साहिब पातशाही आठवीं, गुरुद्वारा लखनौर साहिब पातशाही दसवीं में भी बलिदान दिवस मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें