फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: मंडौर में रविदास मंदिर से तालाब तक बनेगी ड्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। शहर के मंडौर क्षेत्र के निवासियों को जलभराव और गंदे पानी की निकासी की समस्या से निजात मिलने जा रही है। नगर निगम ने वार्ड के रविदास मंदिर से तालाब तक नई स्टॉर्म वॉटर ड्रेन के निर्माण का रास्ता साफ कर दिया है। इसके लिए निगम की ओर से करीब 42.34 लाख रुपये की लागत वाले कार्य की निविदा जारी की गई है।
विज्ञापन

नगर निगम के कार्यकारी अधिकारी सुमित मलिक के अनुसार, इस ड्रेन के निर्माण पर 42,34,314 रुपये का खर्च आएगा। टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होते ही निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। संबंधित ठेकेदार को काम शुरू होने के बाद लगभग साढ़े छह महीने के भीतर ड्रेन का निर्माण कार्य पूरा करना होगा, ताकि इलाके के लोगों को पानी की सुगम निकासी का लाभ मिल सके। नगर निगम कमिश्नर वीरेंद्र सहरावत ने बताया कि ड्रेन का निर्माण पूरा होने से मंडौर क्षेत्र में बरसात के दिनों में जलभराव की समस्या खत्म होगी और आसपास की कॉलोनियों के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

कल्पना चावला महिला पॉलिटेक्निक में बनेगा रेन वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम

इसी प्रकार कल्पना चावला राजकीय महिला पॉलिटेक्निक परिसर में जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए लोक निर्माण विभाग ने कदम उठाया है। कॉलेज कैंपस में वर्षा जल संचयन के लिए वॉटर स्टोरेज टैंक और रूफ-टॉप स्टॉर्म वॉटर कलेक्शन सिस्टम का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए 72.32 लाख रुपये की निविदा आमंत्रित की गई है। लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता रितेश अग्रवाल ने इस बाबत निर्देश दिए हैं। चयनित एजेंसी को कार्य शुरू होने के बाद लगभग 9 महीने के भीतर निर्माण कार्य पूरा करना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें