फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: छबील के स्टॉल को कैंटर ने उड़ाया, एक की मौत, छह घायल

विज्ञापन
घायल जीशान - फोटो : mathura
विज्ञापन
अंबाला सिटी। दिल्ली-अमृतसर राजमार्ग स्थित मंजी साहिब गुरुद्वारे के निकट छबील के स्टॉल को शनिवार दोपहर दो बजे तेज रफ्तार कैंटर ने टक्कर मार दी। इस हादसे में सहारनपुर निवासी फिरोज की मौके पर मौत हो गई। जबकि छह लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

इसमें जीशान की गंभीर स्थिति को देखते हुए चंडीगढ़ के जीएमसीएच सेक्टर-32 रेफर कर दिया। घायलों की पहचान गोबिंदगढ़ निवासी 22 वर्षीय सुमित और उनकी पत्नी 23 वर्षीय शालू के रूप में हुई जो बाइक पर गोबिंदगढ़ से लुधियाना जा रहे थे। इसके अलावा बाइक सवार मोहाली निवासी 42 वर्षीय सुरिंद्र सिंह और एक्टिवा चालक मोहाली निवासी आसिफ और नाहन हाउस निवासी वासु भी चोटिल हुआ है। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया।
खून से लथपथ कराहने लगे लोग
हादसे के समय छबील बांटने वालों के अलावा पीने वाले लोग भी माैजूद थे। टक्कर लगते ही खून से लथपथ हालत में लोग दर्द से कराहने लगे। राहगीरों की मदद से सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अंबाला सिटी के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। सभी घायल अस्पताल में उपचाराधीन है। राजमार्ग पर टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक स्कूटी, बाइक रेहड़ी क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन

खरड़ जा रहा था फिरोज
जिस समय यह हादसा हुआ उस समय मृतक फिरोज ने अपनी बाइक रेहड़ी को रोककर छबील पर गिलास लिया ही था कि कैंटर ने टक्कर मार दी। हादसे के चश्मदीद मृतक के भाई सलमान ने बताया कि वह अपने ताऊ के लड़के फिरोज और सगे भाई जीशान के साथ सहारनपुर से खरड़ जा रहे थे। अंबाला में प्यास लगने पर छबील पीने के लिए रुके थे। गला भी गर्मी के चलते सूख रहा था। हादसे में भाई जीशान भी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद चंडीगढ़ जीएमसीएच-32 रेफर कर दिया है।
हाईवे पर छबील के गिलास भी खून से भरे
भीषण सड़क हादसे ने आसपास के लोगों को दहशत में डाल दिया। घायल सुरिंद्र सिंह ने बताया कि अचानक से कैंटर अपनी ओर आता दिखाई दिया और अगले ही पल सब कुछ बिखर गया। चारों ओर चीख पुकार की गूंज थी। धमाके के आवाज सुनकर राहगीर भागते हुए आए और घायलों को संभाल रहे थे। हाईवे पर ऐसा मंजर था कि जूते और चप्पलें तक बिखरे पड़ी थे। टेंट भी गिरा था। यहां तक कि जिस छबील के गिलास को पीने के बाद हाईवे किनारे गिराया था वो भी खून से सने थे। एक गिलास तो खून से भरे दिखे।
वर्जन
पुलिस चौकी में दोपहर दो बजे के करीब सूचना मिली थी। इसके बाद टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। फिलहाल कैंटर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है।
-जसबीर सिंह, चौकी नंबर एक प्रभारी अंबाला सिटी।

घायल जीशान- फोटो : mathura

घायल जीशान- फोटो : mathura

घायल जीशान- फोटो : mathura

घायल जीशान- फोटो : mathura

घायल जीशान- फोटो : mathura

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें