संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। शंभू बॉर्डर के निकट अज्ञात वाहन की चपेट में आने से पुरानी बकरा मंडी निवासी हरजीत सिंह (50) की मौत हो गई। यह हादसा रविवार सुबह 5:30 बजे हुआ था। हादसे से पहले हरजीत सिंह सुबह अपनी बाइक पर सवार होकर शंभू के निकट शिव मंदिर में लगने वाले मेले में दुकान लगाने जा रहे थे। इतने में अज्ञात वाहन टक्कर मारकर भाग गया। अंबाला सदर थाना पुलिस ने मृतक के बेटे गुरविंद्र सिंह की तहरीर पर अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
गुरविंदर सिंह ने बताया कि उनके पिता हरजीत सिंह मनियारी की फेरी लगाने का काम करते थे। शंभू के निकट शिव मंदिर के मेले में दुकान लगाने के लिए घर से निकले थे। कुछ समय बाद जब पिता के मोबाइल नंबर पर फोन किया तो किसी राहगीर ने फोन उठाया। पुलिस इलाके के सीसीटीवी भी खंगाल रही है ताकि आरोपियों का पता लग सके।