फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बलदेव नगर में पुल के नीचे बनेगा सुंदर पार्क

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। नगर निगम आयुक्त सचिन गुप्ता ने शहर में चल रहे विकास कार्यों को लेकर निगम के अधिकारियों की बैठक ली। बैठक के दौरान आयुक्त नगर निगम ने निर्देश दिए कि अंबाला शहर के विकास में कोई भी कमी नहीं छोड़ी जाए। महावीर पार्क में सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। सीसीटीवी लगवाने का प्रबंध किया जाए।
विज्ञापन

इस मौके पर नगर निगम आयुक्त ने कहा कि बलदेव नगर में पुल के नीचे खाली जगह में सुंदर पार्क का निर्माण जल्द करवाया जाएगा ताकि शहर साफ स्वच्छ दिखे। उन्होंने स्वागत गेट कालका चौक के निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। शहर में सभी पार्कों में सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। नौरंगराय तालाब के कार्य में और तेजी लाने के निर्देश दिए गए। इस तालाब के सुंदरीकरण में कोई कमी न रखी जाए।
-
नौरंगराय तालाब का गेट लगा, जल्द पूरा होगा कार्य
आयुक्त ने बैठक में कहा कि नौरंगराय तालाब का गेट लगवा दिया गया है। इसका कार्य जल्द पूरा किया जाएगा। शहर में बाल भवन का कार्य भी निर्माणाधीन है। इसका एक भवन मई-जून तक बनकर तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन


सभी बड़ी व छोटी ड्रेन की सफाई करवाई जाए
आयुक्त ने कहा कि शहर को बाढ़ मुक्त बनाए जाने की दिशा में हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए निगम अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिस एरिया में पानी एकत्रित होता है, उसकी जल्द रिपोर्ट तैयार कर पानी की निकासी करवाने की दिशा में कार्य करें। शहर में थोड़ी सी बारिश में अधिक पानी हो जाता है, इसलिए उन्होंने शहर के सभी बड़ी व छोटी ड्रेन की सफाई करवाने के निर्देश दिए। इन ड्रेन की सफाई के लिए टेंडर का कार्य प्रगति से करें। इसके साथ ही अधिकारी मौके पर जाकर अंबाला शहर में पानी के निकासी के प्वाइंट को चैक करें। शहर से पानी की निकासी करवाई जाए ताकि अंबाला शहर को बाढ़ मुक्त किया जा सकें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें