फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब लिफ्ट के सहारे जाएंगे अस्पताल में मरीज

Thu, 14 Mar 2013 05:32 AM IST
Ambala
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। गंभीर रूप से बीमार मरीजों व गर्भवती महिलाओं सहित सिविल अस्पताल में आने वाले हर व्यक्ति को अस्पताल के ऊपरी फ्लोर पर जाने के लिए अब सीढ़ियो से परेशान होने की जरूरत नहीं होगी। बुधवार को शहर सिविल अस्पताल में लिफ्ट को चालू कर दिया गया है। लिफ्ट को रिपेयर कंपनी ओटीस द्वारा सिविल अस्पताल को हैडओवर कर दिया गया। अस्पताल के डाक्टरों को कंपनी के कर्मचारियों द्वारा लिफ्ट को चलाने के दिशानिर्देश भी बताए गए। कंपनी के कर्मचारियों के द्वारा इसको कई बार चैक करने के बाद बुधवार को फाइनल स्वरूप दिया गया। डाक्टर पंकज गर्ग ने बताया कि लिफ्ट के लिए उन्होंने तीन सदस्यों की कमेटी बनाई थी जिसमें डा. आदिति, डा. मजूमदार और डा. अनिल जैन थे। ओटिस कंपनी द्वारा सदस्यों को लिफ्ट को हैडओवर कर दिया गया है।
विज्ञापन

-----
लिफ्ट एआरडी से युक्त होगी

पीडब्ल्यूडी एसडीओ डीएन शर्मा ने बताया कि लिफ्ट का काम दिंसबर में पूरा कर लिया गया था। लेकिन एआरडी(ओटोमैटिक रेसक्यू डिवाईस) न लगने के कारण लिफ्ट को चालू नहीं किया गया था। अगर लिफ्ट चलते समय अगर लाईट चली जाती है तो यह बीच में ही नहीं रुकेगी, बल्कि अपने नजदीकी दरवाजे पर आकर रुक जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें