फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में कार सवार की मौत

Wed, 13 Mar 2013 05:32 AM IST
Ambala
विज्ञापन
विज्ञापन
मुलाना। दोसड़का स्थित खाद फैक्टरी के पास कार दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना सोमवार देर रात की है। मुलाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार यमुनानगर का रहने वाला विपिन अपने साथी नितिन के साथ कार से अंबाला से यमुनानगर आ रहे थे। दोसड़का स्थित खाद फैक्टरी के पास अज्ञात वाहन ने कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढों में गिर गई और पेड़ से जा टकराई। हादसे में यमुनानगर निवासी नितिन की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मुलाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कार्रवाई शुरू कर दी।
उधर, जफरपुर गंाव स्थित क्यू शेल्टर में एक व्यक्ति का शव मिला। मृतक की पहचान सरदेहड़ी निवासी मोहन लाल के रूप में हुई। फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। मुलाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें