फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वाति मित्तल एमबीए की टॉपर

Fri, 08 Mar 2013 05:32 AM IST
Ambala
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। एमएम विश्वविद्यालय की छात्रा स्वाति मित्तल ने एमबीए की परीक्षा में टॉप किया है। बीकॉम से लेकर एमबीए की परीक्षाओं तक स्वाति ने छह बार टॉप किया है। उनकी इस उपलब्धि पर यूनिवर्सिटी स्टाफ व अभिभावक काफी खुश हैं।
विज्ञापन

स्वाति मित्तल ने बताया कि शुरू से ही उनका सारा ध्यान शिक्षा की ओर ही था और घर में भी यही माहौल मिला। अभिभावकों ने जो सहयोग दिया, उसके बूते ही वे इस मुकाम तक पहुंच पाई हैं। उन्होंने बताया कि यूनिवर्सिटी के प्राध्यापकों ने भी हर कदम पर उनकी मदद की और समस्या का समाधान बताया। उन्होंने बताया कि उनके पिता विपिन मित्तल सेना में कार्यरत हैं, जबकि मां नीरू मित्तल जो प्राईवेट बैंक में कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि बीकॉम के तीनों साल उन्होंने यूनिवर्सिटी में टॉप किया, जबकि एमबीए के सभी सेमेस्टरों में उन्होंने टॉप किया। उन्होंने कालेज के प्रोफेसरों व अन्य कालेज स्टाफ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी आगामी योजना समाज के लिए कुछ करने की भी है और साथ ही महिला शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए भी कार्य करना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें