फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस में अटके होमगार्ड जवानों के लाखों रुपये

Thu, 28 Feb 2013 05:31 AM IST
Ambala
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। पुलिस महकमे के पास होमगार्ड जवानों के लाखों रुपये अटके पड़े हैं। सुरक्षा ड्यूटी के लिए पुलिस ने अक्तूबर में इन होमगार्ड जवानों को 38 दिन के लिए प्रतिदिन 250 रुपये के हिसाब से रखा था। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में यह 100-100 होमगार्ड तैनात किए गए थे, लेकिन इसके बाद से आज तक इनको पेमेंट तक नहीं की गई है। अब यह होमगार्ड जवान अपना बकाया लेने के लिए बार-बार चक्कर काट रहे हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने 9 अक्तूबर 2012 से लेकर 15 नवंबर 2012 तक होमगार्ड के 200 जवानों को 38 दिनों के लिए लॉ एंड आर्डर ड्यूटी के लिए तैनात किया था। इन सभी को 250 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से दिया जाना था। इन होमगार्डों को 100 शहरी क्षेत्र में और 100 ग्रामीण क्षेत्रों में तैनात किया गया। यह सभी डीसीपी के अधीन रखे गए। पुलिस की देखरेख में ही इन होमगार्डों की ड्यूटी विभिन्न स्थानों पर लगाई गई थी। इन जवानों ने अपनी ड्यूटी तो पूरी कर ली, लेकिन अभी तक पुलिस विभाग ने इन जवानों को उनका मेहनताना नहीं मिला है। होमगार्ड जवानों का कहना है कि पिछले तीन माह से अपना करीब 19 लाख रुपये बकाया पाने के लिए यह भटक रहे हैं।

इनसेट

होमगार्ड जवानों ने की नारेबाजी
अंबाला। होमगार्ड हवानों का कहना है कि पिछले तीन माह से अपना बकाया लेने के लिए भटक रहे हैं। पुलिस प्रशासन भी इस बारे में कोई स्थिति स्पष्ट नहीं कर रहा है। ऐसे में उनके सामने आर्थिक संकट भी खड़ा है।
विज्ञापन

---------

‘पुलिस ने दो सौ होमगार्ड जवानों को ड्यूटी पर रखा था। इनमें 100 शहरी और 100 ग्रामीण क्षेत्रों में लगाए गए थे। अभी तक इन होमगार्डों को उनकी पेमेंट नहीं हुई है, जिसके बारे में पुलिस विभाग से बात की जाएगी।’
- आरके भारद्वाज, प्लाटूंन कमांडर
----------

‘होमगार्ड के जवानों को ड्यूटी पर लिया गया था और इनकी पेमेंट की जानी है। इस संबंध में कार्रवाई कहां तक पहुंची है, इसकी फाइल चैक करवाकर पेमेंट फाइनल करवाई जाएगी।’
विज्ञापन

- नाज़नीन भसीन, डीसीपी ग्रामीण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें