अंबाला। रविवार दोपहर पालीटेक्निक चौंक पर ईंटों से लदे कैंटर चालक ने अपना कैंटर रोक कर अचानक रोडवेज बस चालक पर लोहे की राड से हमला कर दिया। हादसे में रोडवेज बस चालक बाल-बाल बच गया। लेकिन उसी दौरान बस कंडक्टर ने नीचे उतरकर कैंटर चालक को पकड़ लिया और देखते ही देखते उसकी धुनाई कर डाली। इसी के चलते रोड पर भीड़ लग गई और रोड जाम हो गया। लोगों के हस्तक्षेप के बाद दोनों में समझौता हुआ। इसके बाद जाम खुलवाया।
जानकारी देते हुए हरियाणा रोडवेज बस चालक सतपाल ड्राइवर ने बताया कि वह दोपहर के समय चंडीगढ़ से टिवाणा के लिए बस लेकर जा रहा था। जैसे ही उन्होंने सवारियों को उतारने के लिए बस पालीटेक्निक चौंक पर रोका, तभी पीछे से आ रहे कैंटर के चालक ने उसे पहले टक्कर मारने की कोशिश की और बाद में इसका विरोध करने पर उसने राड से हमला कर दिया। तभी बस में सवार कंडक्टर सुखविंद्र ने बताया कि अगर हरियाणा रोडवेज चालक अपना सिर अंदर ना करता तो वह जख्मी हो जाता। वही उसी दौरान कैंटर को आगे कर रहे चालक ने बस को फिर साइड मार दी। जिससे फिर से बस चालक भड़क गया और उसके बाद तो कैंटर चालक को नीचे उतारकर उसकी धुनाई कर दी। देखते ही देखते लोगो का हुजूम इकट्ठा हो गया। और लोगों ने दोनो पक्षो के बीच समझौता करवाया। तब जाकर दोनो वहां से निकल गए। कैंटर चालक को बस चालक व परिचालक से माफी मांगनी पड़ी।
सतनाम सिंह